
क्रिकेटर्स की बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी या अफेयर की लिस्ट लंबी है. भारत के कई टॉप क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड हसीनाओं से शादी रचाई. वहीं, कुछ अफेयर के चलते सुर्खियों में रहे. इस लिस्ट में टाइगर पटौदी-शर्मिला टैगोर, युवराज सिंह-हेजल कीच, हरभजन सिंह-गीता बसरा, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. आज हम पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री के उस एक्ट्रेस संग अफेयर की स्टोरी लेकर आए हैं, जिसका 80 के दशक में चारों तरफ हल्ला था. बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन एक शर्त ने इस स्टोरी का THE END कर दिया.
