दिल्ली में 16 वर्षीय मुस्लिम लड़के सुभान मलिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।तीन नाबालिग, जिनकी उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच है, पुलिस हिरासत में हैं।
सुभान के पिता दिलशाद मलिक ने बताया कि सुभान हाफ़िज़-ए-कुरान था और किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी।
दो दिन पहले दिल्ली के भजनपुरा इलाके में आसिफ नाम के एक लड़के की भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.
