’GSP NEWS चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
शमसाबाद ज़िला फर्रुखाबाद के सैय्यद बाड़ा मस्जिद में रहबर-ए-मोअज़्ज़म सैय्यद अली हुसैनी ख़ामेनेई की याद में एक अकीदतमंदाना मजलिस मुनक़्क़िद की गई। इस मजलिस को मौलाना जनाब लारेब हुसैन साहब साकिन औरंगाबाद, उत्तर प्रदेश ने ख़िताब फ़रमाया मौलाना साहब ने अपने तअस्सुरात बयान करते हुए रहबर-ए-मोअज़्ज़म सैय्यद अली ख़ामेनेई की पूरी ज़िंदगी पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि सैय्यद ख़ामेनेई साहब शुरू से ही ख़ुदा से डरने वाले, सादा तबीयत और उम्मत के लिए समर्पित शख़्सियत थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी इस्लाम, इंसाफ़ और अपनी क़ौम की हिफ़ाज़त के लिए वक़्फ़ कर दी मौलाना ने यह भी बयान किया कि वह एक मुजाहिद और फौजी सिपाही की तरह ईरान की हिफ़ाज़त के लिए हमेशा पेश-पेश रहे और मरहूम अयातुल्लाह खुमैनी के बहुत नजदीक बेहद क़रीबी साथियों और सलाहकारों में शामिल रहे मजलिस में कस्बा शमसाबाद के हर तबके और हर उम्र के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत फरमाई ग़मगीन और पुरअसर था। लोगों ने अपने रहबर अलीख़ामेनेई को नम आँखों और भरे दिल के साथ अकीदत भरी श्रद्धांजलि पेश की और उनके लिए अल्लाह से दुआ-ए-मग़फ़िरत की।