GSP NEWS चैनल आकिल गौर उत्तराखंड देहरादून की न्यूज़
उत्तराखंड देहरादून के रायवाला इलाके में पिकअप वाहन ने दो कांवड़ियों को कुचल दिया दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक कांवड़िए की लाश कई काफी दूर तक गाड़ी के नीचे फंसकर घिसटती गई। ड्राइवर ने आगे जाकर देखा तो लाश को रुड़की गंगनहर में फेंक दिया। मामले में पिकअप ड्राइवर रविंद्र नेगी और उसका मौसेरा भाई सौरभ पंवार पुलिस द्वारा गिरफ्तार हैं झज्जर (हरियाणा) निवासी प्रदीप राठी कांवड़ लेने हरिद्वार आए और लापता हो गए थे। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV से पता चला कि 26 जून को उनका एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद पिकअप ड्राइवर की गिरफ्तारी हुई और सारा राज खुल गया। नहर में लाश की तलाश जारी है।