फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के पिथूपुर मेहंदिया गांव में आज सुबह रबिवार खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ इस खूनी संघर्ष में लाठी-डंडे और दरांती चलीं, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं पहले पक्ष अशोक पुत्र भगवान दास ने बताया जब वे अपने खेत में पानी लगा रहे थे, तब दूसरे पक्ष ने मेड़ काटने को लेकर विवाद शुरू किया और मारपीट की उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने आए ब्रजपाल और उनकी बेटी मंजू पर भी हमला किया गया जिससे वे भी घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष शिवकुमार पुत्र रामनरेश ने बताया कि जब उन्होंने खेत की मेड़ काटने का विरोध किया, तो सामने वाले पक्ष ने उन पर हमला कर दिया इस पक्ष से शिवकुमार, रामनरेश और रीता देवी घायल हुए हैं घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा थाना प्रभारी राम सहाय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीरें दी गई हैं सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है