फर्रुखाबाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ते ही पानी से कटान हुआ तेज फर्रुखाबाद में पांचाल घाट बरगदिया घाट सोता बहादुरपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में कटान तेज हो गया है। विकासखंड बढ़पुर के अंतर्गत पंखियों की मढ़ैया, दिलीप की मढ़ैया और कटरी भीमपुर समेत गंगा किनारे बसे गांवों में नदी की तेज धार से कटाव शुरू हो गया है सिंचाई विभाग की ओर से ग्रामीणों को कटाव से बचाने के लिए लगाए गए पार्कोपाइन, जियो बैग और स्टड भी बाढ़ की तेज धारा का सामना नहीं कर सके कई स्थानों पर पार्कोपाइन और जियो बैग पानी के बहाव में बहने लगे हैं ग्रामीण महिलाओं और पुरुष ने शुक्रवार को बताया कि गांवों को गंगा जी के कटाव से बचाने के लिए किनारे पर पार्कोपाइन लगाए गए थे। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इनसे नदी की धारा का दबाव कम होगा, लेकिन गंगा का पानी बढ़ते ही कटाव तेज हो गया और लगाए गए पार्कोपाइन भी पानी की तेज धार में बहने लगे ग्रामीणों का कहना है कि कटाव के कारण कई मकानों के आसपास की जमीन नदी में समा चुकी है। यदि जलस्तर और बढ़ता है, तो गांव के कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कटावरोधी कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। उनके मुताबिक, जियो बैग के स्थान पर सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर लगाई गई और ऊपर से कुछ जियो बैग लगाकर काम पूरा दिखा दिया गया ग्रामीणों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने, क्षतिग्रस्त कटावरोधी कार्य को दुरुस्त करने और गांवों को कटाव से बचाने के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते बड़ा कदम नहीं उठाए गए, तो बाढ़ के दौरान कई घर नदी की चपेट में समा जाएगे