GSP NEWS चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, फर्रुखाबाद जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा मय स्टाफ संदिग्ध ग्राम महरूपुर रावी में दबिश कार्यवाही कर 07 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई एवम् आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया।जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट दुकानों में सिंगुरापुर, रजीपुर, तथा देशी मदिरा दुकानों सिंगुरापुर, रजीपुर, स्थित दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्य शीलता का परीक्षण किया गया संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णत अनुपालन सुनिश्चित करें।