GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद शहर की प्रीति पवन तिवारी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाई गई हिंदू रक्षा दल कमेटी द्वारा नई कार्यकारिणी घोषित की गई
हिंदू रक्षा दल ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रांतीय अध्यक्ष सनी गुप्ता की नेतृत्व में अन्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष सनी गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और उसके मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना प्रत्येक हिंदू का दायित्व है। उन्होंने बताया कि संगठन का लक्ष्य समाज में एकजुटता स्थापित करना और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए जनजागरण करना है। उन्होंने लोगों से संगठन से जुड़कर राष्ट्र और धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया इस बैठक में प्रीति पवन तिवारी को हिंदू रक्षा दल महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया वहीं गायत्री मिश्रा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गौतम कुमार, विनीत बाजपेयी, मयंक अग्रवाल और भीम दुबे को जिला उपाध्यक्ष बनाया। शनि कन्नौजिया, उमाशंकर गुप्ता, नितिन गुप्ता और नीरज चौरसिया को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। रचित अग्रवाल को जिला सचिव, श्याम सुंदर गुप्ता को जिला प्रभारी, अनूप सक्सेना को जिला कोषाध्यक्ष, सचिन दुबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल को जिला संयोजक और पवन वर्मा को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई जिलाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने कहा कि संगठन हिंदू समाज के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय के खिलाफ संगठन मजबूती से खड़ा होगा नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और सेवा भावना की शपथ दिलाई गई उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, नीतू श्रीवास्तव, उमाशंकर गुप्ता प्रीति पवन तिवारी सहित काफी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।