GSP न्यूज चैनल पत्रकार मोहम्मद कैफ अली कन्नौज से रिपोर्ट
कन्नौज में सियासी बवाल: अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टरबाजी पर सपा का जोरदार प्रदर्शन कन्नौज कलेक्ट्रेट में सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों को लेकर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान और पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे सुनियोजित साजिश बताया। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि ‘पीडीए के नायक’ का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है