जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में फार्मर रेजिस्ट्री का लक्ष्य शतप्रतिशत पूर्ण करने हेतू न्याय पंचायत स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की गई
GSP NEWS चैनल सलमान खान नगला दाऊद कमालगंज फर्रुखाबाद की न्यूज़
फर्रूखाबाद,26 फरवरी 2026 को आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में फार्मर रेजिस्ट्री का लक्ष्य शतप्रतिशत पूर्ण करने हेतू न्याय पंचायत स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की गई जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त नोडल अधिकारी अपने न्याय पंचायत के समस्त ग्रामों में लगाए गए कर्मियों के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना सुनिश्चित करें इसके लिए प्रत्येक कार्मिक को लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसके सापेक्ष प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करें। यह भी निर्देशित किया गया की ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराई गई विभिन्न प्रकार की सूचियां के सापेक्ष ऐसे किसानों की सूची जिनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी विभिन्न कारणों से नहीं बन पा रही है तैयार करके संबंधित ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान से प्रमाणित कर करके खंड विकास अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे।निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करें।जिलाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि आदेश में नाम, नाम मिसमैच तथा मृतक लाभार्थियों की सूची संबंधित लेखपाल को सीधे तथा खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से संबंधित तहसील को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे समस्या का निस्तारण करके फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा सके । लेखपाल की लॉगिन पर उपलब्ध फार्मर रजिस्ट्री आई0डी0 का लम्बित डाटा का सत्यापन करने हेतु भी निर्देशित किया गया।