मनपसंद आचार फैक्ट्री नगला दाऊद कमालगंज फर्रुखाबाद में गंदा खेल चल रहा है एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति देखिए फावड़े से आचार को पैरों से रौंद रहा है
मनपसंद आचार फैक्ट्री नगला दाऊद कमालगंज फर्रुखाबाद पर्व में मनपसंद आचार मे एक छिपकली निकली थी जिसमें भारतीय किसान यूनियन स्वराज की महिला पदाधिकरी द्वारा दिनांक
07/02/2026 को तहसील दिवस के अवसर पर छिबरामऊ तहसील में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अचार में छिपकली निकलने की शिकायत की गई थी। जिस प्रकरण में खाद्य एवं रसद विभाग कन्नौज द्वारा जांच पड़ताल शुरू थी इसी प्रकरण में फूड इंस्पेक्टर अरविंद कुमार साहू द्वारा भाकियू स्वराज संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर से वार्ता कर कहा गया था कि जब भी कभी मनपसंद आचार गाड़ी दिखे तो उसे 112 डायल कर रोक लें और उन्हें अवगत करा दें चौकी या कोतवाली पर खड़ी करवा दें रविवार को जिलाध्यक्ष निजी कार्य से कन्नौज जा रहे थे उन्हें ज़ेवा जसोदा टोल के आगे अचार से लदी हुई एक गाड़ी देखी उन्होंने उसका पीछा किया आगे चलकर उसे रोका गाड़ी में मनपसंद आचार के भरे हुए डिब्बे मिले जिसकी सूचना उन्होंने फूड इंस्पेक्टर को दी और 112 डायल कर दी फूड इंस्पेक्टर ने गाड़ी को फूड इंस्पेक्टर के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष द्वारा गाड़ी को कोतवाली सदर कन्नौज भेजा गया जहां कानूनी कार्रवाई की गई कानूनी कार्रवाई के बावजूद भी मनपसंद आचार फैक्ट्री नगला दाऊद कमालगंज में गंदा खेल चल रहा है एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति देखिए फावड़े से आचार को मिला रहा है अचार को पैरों से रौंदा जा रहा है सूत्र अनुसार कुछ अधिकारी अपनी जेब भरने में लगे है और पुलिस बनी मूर्खदर्शक कुछ अधिकारीयो के कारण आमजन मानस की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है