फर्रुखाबाद आज 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में मनाया गया इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद आज 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में मनाया गया इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण और विचार गोष्ठी जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों और नागरिकों को सम्मानित किया गया गोष्ठी को संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा, “गणतंत्र की अवधारणा भारत की अपनी है, यह कहीं बाहर से नहीं आई प्रधानमंत्री के कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए और झूठे आवरण से मुक्त होने की आवश्यकता है जिला अधिकारी ने सेना के जवानों को किया नमन इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एडीएम अरुण कुमार ने सीमा पर तैनात सेना के जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हम अमृतकाल में कार्य कर रहे हैं और हमारा सौभाग्य है कि हम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा पुलिस लाइन में भव्य परेड और सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट के कार्यक्रम के बाद जिला अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो कर ध्वजारोहण के बाद आसमान में गुब्बारे छोड़े डीएम ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। सशस्त्र पुलिसकर्मियों ने तीन राउंड फायरिंग कर उन्हें सलामी दी इसके बाद एसपी ने सभी को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। जिला अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।