आक़िल गौर पत्रकार उत्तराखंड

यूपी के बस्ती सदर कोतवाली के हरदिया चौराहे पर ट्रक और बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. इस घटना में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 21 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. सभी श्रद्धालु जनपद संतकबीरनगर के बेलहर कला गांव के बताए जा रहे हैं जो बस से अजमेर शरीफ के उर्स में जा रहे थे.
बता दें देर रात हरदिया चौराहे पर ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. बस ने 60 से ज्यादा लोग सवार थे, 4 लोगों की ऑन स्पॉट दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ने इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम, एसपी सामने जिले के आल अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. घायलों को रेस्क्यू कर बस से निकला गया, उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.
डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि ट्रक और बस को आमने-सामने की भिड़ंत हुई है. बस में 60 लोग सवार थे जो अजमेर शरीफ के उर्स में भाग लेने जा रहे थे. 4 लोगों की मौत हुई है 21 लोग घायल हैं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
