
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए एक बुरी खबर है. उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स और आईपीएल 2026 से हटाने की मांगों के बीच BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया है कि बोर्ड ने शाहरुख खान की स्वामित्व वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के आदेश दे दिए हैं. इस फैसले से सबसे ज्यादा कोई खुश दिखा तो वो भाजपा नेता संगीत सोम. उन्होंने कहा कि ये भारत के सभी हिन्दुओं की जीत है, सनातनियों की जीत है. शाहरुख खान को समझ में आ गया है कि भारत में रहकर सनातनियों से पंगा लेना या सनातनियों के विरुद्ध चलना सही नहीं रहेगा. आइए जानते हैं पूरा मामला…
