
जब किसी को किसी से प्यार होता है तो वो अपना पूरा जीवन एकसाथ बिताने की कसमें खा लेते हैं. प्यार में न तो जाति देखी जाती और न ही ऊंच नीच… बस देखा जाता है तो दिल, आदर, सम्मान. ऐसा ही कुछ यूपी के बहराइच में हुआ. यहां एक लड़के और लड़की को प्यार हो गया. दोनों एक दूसरे के साथ निकाह करना चाहते थे. मगर, घरवाले नहीं मान रहे थे. आखिरकार दोनों ही घर वालों को भी मना लिया और एक दूसरे के हमेशा-हमेशा के लिए हो गए. हालांकि, 10 महीने बाद भाई ने बहन के पति को ही मौत के घाट उतार दिया. मगर, अब ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं…
बहराइच जिले के रूपईडीहा इलाके का मामला है. बनकुरी ग्राम के रहने वाले शादाब को पड़ोस की रहने वाले हबीब की बेटी यास्मीन से प्यार हो गया. दोनों के बीच में कई सालों तक प्रेम प्रसंग चलता रहा. एक दिन दोनों ने फैसला लिया कि अब निकाह कर लेते हैं. इस बारे में जब लड़की ने घरवालों को बताया तो वो ना-नुकुर करने लगे. हालांकि, काफी विरोध करने के बाद परिजन मान गए और हंसी खुशी दोनों की शादी कर दी.
