सीता मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच अचानक चीख पुकार मच गई. वजह थी यहां घने कोहरे के कारण हुआ एक बड़ा सड़क हादसा. जिला प्रशासन के माध्यम से दी हुई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 4 लोगों की मौत 23 लोग गंभीर घायल हुए. मगर इस हादसे में एक घायल शख्स ने बताया कि 10 से 11 लोग मेरे सामने ही बस में जल गए. जिसके बाद मृतकों की संख्या को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया. अब खबर सामने आ रही है कि हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं. मगर हैरान कर देने वाली बात यह है कि जहां प्रशासन 4 लोगों के मरने की पुष्टि कर रहा था, वहां 17 डेड बॉडी बेग पोस्टमार्टम हाउस क्यों पहुंचे हैं.
बताते चलें कि पुलिस की कई टीम पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम हाउस पर पोस्टमार्टम की व्यवस्था देखने सीएमओ पहुंचे हुए है. वहीं CMO डॉ राधा बल्लभ मौत के आंकड़ों को छुपाते नजर आए है. सीएमओ गोलमोल जवाब देकर मीडिया के सवालों से बचते नजर आए.
