
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को टैरिफ मामले में एक और झटका देने की तैयारी में हैं. दरअसल अमेरिकी किसानों को बेलआउट पैकेज देने पर बैठक के दौरान ट्रंप ने भारत के चावल पर नए टैरिफ लगाने पर बातचीत की है. डोनाल्ड ट्रंप इसी मुद्दे पर बात कर रहे थे और अपने किसानों की शिकायत सुन रहे थे. इसी बीच उनके ठीक बगल में बैठी हुई महिला ने उनका ध्यान अमेरिकी बाजार में भारत के चावलों की ओर आकर्षित किया और पल भर में भारत पर एक और टैरिफ की तलवार लटकने लगी.
अमेरिकी किसानों के डंपिंग के आरोप पर ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार उन दावों की जांच करेगी, जिसमें कहा गया है कि कई देश अमेरिकी बाजार में कम कीमत वाला चावल डंप कर रहे हैं. इस मीटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें व्हाइट हाउस की बातचीत दिखाई देती है. राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से कहते हैं कि भारत डंपिंग कर रहा है और मांग करते हैं कि इन पर टैरिफ लगाया जाए. ट्रंप ये बात तब कहते हैं, जब उनके बगल में बैठी चावल किसान और अमेरिकी मशहूर राइस मिल की सीईओ उनका ध्यान इस तरफ ले जाती है. चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है ये महिला?
