
बांग्लादेश के अंदरूनी हालात मानो अपने इतिहास में पीछे की ओर से जा रहे हैं. एक समय में नोबल पुरस्कार पा चुके मोहम्मद यूनुस यहां की अंतरिम सरकार के मुखिया हैं, बावजूद इसके बांग्लादेश में जो हालात हैं, वो जंगलराज जैसे हैं. अब बांग्लादेश के पूर्व खुफिया अधिकारी और राजनयिक अमीनुल हक पोलाश ने पहली बार मुहम्मद यूनुस का असली चेहरा उजागर किया है. पोलाश, शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद देश छोड़कर बाहर रह रहे हैं और उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें क्यों देश छोड़ना पड़ा.
पोलाश के मुताबिक, यूनुस के हाथ में ताकत और आर्थिक नेटवर्क है. उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा दुनिया के सामने दिखाई देने वाली छवि से बिल्कुल अलग है. न्यूज 18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने मुहम्मद यूनुस से जुड़े हुए सवालों के जवाब दिए हैं. चलिए आपको ये पूरी बातचीत बताते हैं, जिसमें उन्होंने यूनुस के एक-एक राज बताए हैं.
