जबलपुर में रेलवे भर्ती फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है. सीबीआई ने बिहार के मुंगेर से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. टेक्निशियन ग्रेड-3 परीक्षा में बायोमेट्रिक मिलान के दौरान गड़बड़ी पकड़ी गई, जिससे पता चला कि परीक्षा और मेडिकल टेस्ट में असली उम्मीदवार की जगह दूसरा व्यक्ति बैठा था. चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ मिलान में भी कई विसंगतियाँ उजागर हुई हैं. आरोपी रंजीत कुमार ने सीबीआई की पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं, जिसमें अलग-अलग परीक्षाओं और पैसों के संबंध में जानकारी शामिल थी. सीबीआई ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 11 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है. सीबीआई की विशेष टीम आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी की जांच पड़ताल कर रही है.
