
गाजियाबाद जिले के ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रशासन ने तीन पंचायतों में आधुनिक पंचायत घर बनाने का बड़ा कदम उठाया है. अब ग्रामीणों को प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड और अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी. इस पहल से गांवों में पढ़ाई और डिजिटल सेवाओं की भी सुविधा बढ़ेगी. पंचायती राज विभाग की तरफ से प्रत्येक पंचायत घर के निर्माण के लिए 18 लाख का बजट जारी किया गया है.
