नाजिम खा रिपोर्टर कमालगंज

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। यदि आपका बिजली बिल लंबे समय से बकाया है और उस पर लगने वाला ब्याज अब भारी बोझ बन चुका है, तो योगी सरकार की नई बिजली बिल माफी योजना आपके लिए बड़ी मदद साबित हो सकती है।
इस योजना के तहत न केवल पुराने बकाया बिलों पर लगने वाला 100% ब्याज माफ किया जाएगा, बल्कि कुल बिल पर 25% तक की छूट भी दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी उपभोक्ता का बिल 40,000 रुपये था और उस पर 12,000 रुपये ब्याज लगने से कुल बकाया 52,000 रुपये हो गया है, तो उसे केवल 30,000 रुपये देकर खाता बंद करने का मौका मिलेगा।
यह योजना उन घरेलू और छोटे व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए है, जो समय पर बिल नहीं भर पाए और जिनका बिल अब बड़ा बोझ बन चुका है। यह लाभ 2 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन और 1 किलोवाट तक के दुकानदारों को मिलेगा। खास बात यह है कि जिन लोगों ने 31 मार्च 2025 के बाद से कोई भुगतान नहीं किया है या कभी बिल जमा नहीं किया, वे भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
पूरी खबर: https://shorturl.at/P1hwF
