
देवरिया से आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है. सदर कोतवाली क्षेत्र के गोबराही खास गांव में मामूली विवाद के चलते तीन युवकों ने एक युवक के साथ जो कुछ किया, वह अत्यंत पीड़ादायक और अमानवीय है. आरोपियों ने पहले युवक को पकड़कर बेरहमी से टॉर्चर किया, फिर चप्पल पर थूक लगाकर उसे कई बार चटवाया. इतना ही नहीं, उसे लगातार बेल्ट से पीटा गया और गंदी-गंदी गालियां दी गईं. पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.
