इंदौर शहर के सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता शंकर लालवानी के बेटे मीत लालवानी को एचडीएफसी बैंक ने 14 लाख 91 हजार रुपये का नोटिस भेज दिया है. बैंक का कहना है कि मीत लालवानी ने अपने क्रेडिट कार्ड से इतनी बड़ी रकम खर्च की है, लेकिन बिल जमा नहीं किया.
बैंक के रिकॉर्ड के अनुसार यह सारा पैसा ऑनलाइन गेमिंग और जुए की वेबसाइट्स पर उड़ाया गया है. इसमें सबसे ज्यादा लेन-देन पोकरबाजी (PokerBaazi), बाजी नेटवर्क और गूगल प्ले के जरिए हुए हैं. ये सभी प्लेटफॉर्म ऑनलाइन पोकर और अन्य जुआ खेलने के लिए मशहूर हैं. नोटिस मिलते ही मीत लालवानी ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उनका कहना है कि “मेरे पास एचडीएफसी बैंक का कोई क्रेडिट कार्ड ही नहीं है. मैंने कभी ऐसा कोई कार्ड नहीं बनवाया और न ही इन वेबसाइट्स पर कोई पैसा खर्च किया है.” मीत का दावा है कि कोई व्यक्ति उनके नाम, फोटो और दस्तावेजों का दुरुपयोग करके क्रेडिट कार्ड बनवाया और उससे जुआ खेला.
