फर्रुखाबाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न हुई फर्रूखाबाद, आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया बैठक में पिछली बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुपालन की समीक्षा की गई जिलाधिलारी द्वारा निर्देशित किया गया कि स्ट्रीट वेंडरों की खाद्य गुडवत्ता की नियमित चेकिंग की जाये, कमी पाये जाने पर दंडित किया जाये,कोई भी खाद्य पदार्थ खुले में न रखा जाये, आगामी त्यौहारों के मद्देनजर चेकिंग की जाये व्यापारियों द्वारा विभाग में कार्यरत आउट सोर्सिंग की शिकायत की गई, जिलाधिलारी द्वारा जाँच के निर्देश दिये, मिशन हॉस्पिटल व भोलेपुर में अतिक्रमण का मामला उठाया गया, जिलाधिलारी द्वारा कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिलारी न्यायिक व संवंधित मौजूद रहे।