GSP न्यूज चैनल सलमान खान नगला दाऊद कमालगंज की रिपोर्ट
कमालगंज थाना पुलिस एवं एस ओ जी टीम द्वारा चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया फर्रुखाबाद, थाना कमालगंज थाना अध्यक्ष एंड एस ओ जी टीम द्वारा चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है सोलर प्लेट लगाने की आड़ में यह लोग चोरी किया करते थे थाना कमालगंज के ग्राम वलीपुर निवासी मोहित पुत्र ओम प्रकाश को नाला बघार के पास लोड़र ले जाते वक्त पकड़ लिया। थाना कमालगंज थाना अध्यक्ष द्वारा पुलिस मोहित को पुलिस लाइन फतेहगढ़ में मीडिया के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोडर महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप नंबर UP76T5834 को कब्जे में ले लिया जिसमें चोरी का सामान भरा था उन्होंने बताया की लोडर में चोरी के 24 बंडल बान प्लास्टिक, 32 बंडल बान रेशम के, 20 बंडल रस्सी, 02 बंडल प्लास्टिक का रस्सा व 1 बंडल रबड़ का रस्सा, 72 प्लास्टिक के मग, 10 एवर फ्रेश क्लिंग फिल्म (100 मीटर वाली) व 1 बोरी पन्नी थी। उन्होंने बताया कि नगला दाउद कमालगंज निवासी अनीस अहमद पुत्र मुस्तकीम 29 अक्टूबर को दुकान से सामान चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते दिन मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्त मोहित व बाल अपचारी को बघार नाला की पटरी के पास गिरफ्तार किया गया। मौके का फायदा उठाकर 4 अभियुक्त मौके से फरार हो गए पूछताछ करने पर मोहित ने बताया कि हम सोलर प्लेट लगाने का कार्य करते है हमारा एक गैंग है जिसमें हम कई लोग शामिल है। दिन में हम सोलर प्लेट लगाते है और कुछ दिन बाद चोरी कर लेते है। हम लोग रात मे अलग-अलग स्थानों पर चोरी करते है, हम लोग विशेषतया हार्डवेयर की दुकान को टारगेट करते थे। मोहित ने बताया कि हमने 03/04 अगस्त की रात में थाना नवाबगंज क्षेत्र में दिनांक 30/31 अक्टूबर की रात में थाना शमसाबाद क्षेत्र में भी चोरी की थी। आज हम चोरी का सामान बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मीडिया को बताया की चोरी करने वाले गिरोह में एक व्यक्ति सोलर लगाने का मैकेनिक है। यह लोग लोडर लेकर उस दुकान में चोरी करते थे जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं होता था। चोरी किए गए सामान को जनपद एटा में बेचते थे। मुख्य अभियुक्त अभी पकड़ा नहीं गया उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहे हैं जल्द पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा