फर्रुखाबाद,जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वर्ष पूर्ण होने पर बैठक हुई आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वर्ष पूर्ण होने व फर्रूखाबाद के स्थापना दिवस के अवसर पर आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार विचार गोष्ठी/परिचर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ स्मृति अग्निहोत्री द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया, कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एन0ए0के0पी0 शशिकिरण सिंह,डॉ0 शिवओम अम्बर,डॉ0 रजनी सरीन, ने अपने विचार रखे मा0 विधायक अमृतपुर ने वंदेमातरम की महत्ता पर प्रकाश डाला, आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी ने कहा कि देशवासियों के मन मे देशभक्ति के भाव को जागृत करने के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे है, सभी को वंदे मातरम का गायन करना चाहिए एवं इसको याद करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा, महामंत्री भाजपा, जिला विकास अधिकारी व सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।