GSP न्यूज चैनल नीरज राजपूत ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद,टैम्पों की चेंचिस टूट जाने पर बड़ा हादसा होने से टला टैम्पों में छोटे मासूम बच्चे थे फर्रुखाबाद नेकपुर चौरासी क्रासिंग के सामने स्थित एक नामी स्कूल के बच्चों को छुट्टी होने के कारण वापस लेकर एक टैम्पों चालक आ रहा था , उसी समय कादरी गेट थाना क्षेत्र के लाल गेट के निकट टैम्पों की चेंचिस अचानक टूट गयी, जिससे टैम्पों अनियंत्रित होकर एक बाइक में घुस गया, जिससे बाइक छतिग्रस्त हो गयी, वहीं टैम्पों चालक टैम्पों व बच्चो को मौके पर छोड़कर तत्काल भाग गया वहीं सूचना मिलते ही परिजन पंहुचे और अपने बच्चे घर ले गये, एक मासूम गोलू नाम का छात्र को कुछ चोट पहुंची इस घटना में एक ही छात्र घायल हुआ इस टैम्पों में ना नम्बर प्लेट लगी थी और ना ही नियम कानून का कोई ध्यान रखा गया था, टैम्पों की हालत इतनी पहले से खस्ता थी कि उसकी चेंचिस ही टूट गयी, इसीलिए यह हादसा हो गया आपको पता होना चाहिए कि स्कूली वाहनों में खिड़की पर जाली नहीं है। भूसे की तरह बच्चों को ढोया जा रहा है। प्राथमिक उपचार और अग्निश्मन यंत्र भी नहीं लगे हैं। कई वाहन बिना परमिट के जनपद में चल रहे हैं। बिना लाइसेंस वाले चालकों से भी स्कूली वाहन चलवाया जा रहा है। वाहनों की गति पर कंट्रोल नहीं हैं यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने मीडिया को बताया कि जिस टैम्पों की चेंचिस टूटी है, उसके खिलाफ ट्राफिक पुलिस कार्यवाही करेगी और आगे भी इस तरह के वाहनों पर कार्यवाही की जायेगी किसी भी अमानक वाहन को चलने नही दिया जायेगा चेकिंग अभियान जारी है