फर्रुखाबाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई
फर्रुखाबाद,कोतवाली फतेहगढ़ अंतर्गत के ग्राम नगला बाग निवासी 40 वर्षीय मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय अनूज कोल्ड अपने परिवारी जेठ रमेश के साथ गयी थी उसी समय तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर नें मीरा देवी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं, उन्हें शाम लगभग 5 बजे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया जहाँ डॉ, द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया इस दौरान परिजनों में कोहराम मच गया कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस नें मौके पर पहुंच कर मामले में जाँच पड़ताल की है