GSP न्यूज चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रूखाबाद, आज 3 नवंबर 2025, को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आई0 जी0 आर0 एस0 निस्तारण से सम्बंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में आवदेकों से संपर्क न जिए वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी द्वारा अत्यधिक नाराजगी जताई गई,बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आवदेकों से वार्ता न किया जाना अनुशासनहीनता है अपराध है। आवेदनों से वार्ता न किए जाने के क्रम में सीडीपीओ कायमगंज, exen jal Nigam gramin, exen विद्युत सहकारिता विभाग एवं chc badhpur एवं cmo को नोटिस निर्गत के निर्देश दिए गए, साथ ही साथ निर्देश यह भी दिए गए कि अधिकारी प्रतिदिन ऑफिस पहुंचकर सर्वप्रथम आईजीआरएस चेक करें। निस्तारण भी अपनी निगरानी में ही कराना सुनिश्चित करे,सभी शिकायतकर्ताओं से स्वयं बात करे, और यदि संदर्भ आपसे संबंधित नहीं हैं, उसको उसी दिन या अगले दिन ही वापस कर दें और शिकायत डिफाल्टर होने से 05 दिन पूर्व ही आईजीआरएस पर गुणवत्तापूर्ण सुस्पष्ट निस्तारण आख्या अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए, जिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण डिफाल्टर संदर्भ होगा या जिले की रैंकिंग खराब होगी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी आई जी आर एस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।