GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
आज सड़क सुरक्षा जागरूकता पब्लिसिटी वैन रवाना जिलाधिकारी द्वारा दिखायी गयी हरी झण्डी जनपद फर्रूखाबाद में माह मई 2025 में सड़क दुर्घटनाओ में हुई वृद्धि के दृष्टिगत दिनांक 19.06.2025 को फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु परिवहन विभाग की पब्लिसिटी वैन को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। पब्लिसिटी वैन द्वारा जनपद फर्रूखाबाद की तीनो तहसीलों तथा फर्रूखाबाद व फतेहगढ़ नगर में दिनांक 19-06-2025 से 23-06-2025 तक आमजनमानस में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार किया जायेगा माह मई 2025 में 43 सड़क दुर्घटनाओं में 27 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि माह में जनपद फर्रूखाबाद में दुर्घटनाओं की संख्या में 30.30 प्रतिशत की वृद्धि तथा मृतकों की संख्या में 92.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है दुर्घटना के आंकड़ों की समीक्षा में यह पाया गया कि माह मई 2025 में जनपद में 43 सड़क दुर्घटनायें घटित हुई हैं जिनमें 20 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 24 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 33 सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम एक दो पहिया वाहन शामिल है। 07 दुर्घटनाओं में शामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें 05 व्यक्तियों की मृत्यु हुई व 04 व्यक्ति घायल हुये। कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में एआरटीओ-प्रशासन वी0एन0 चौधरी व एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत व आदि अधिकारी उपस्थित रहे।