GSP न्यूज़ चैनल सीता देवी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष फर्रुखाबाद
नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद अब नए रेटों के अनुसार हाउस टैक्स व वॉटर टैक्स लेगी दरों की घोषणा आज 19 जून गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने टाउनहॉल स्थित नगर पालिका कार्यालय के सभागार में की उन्होंने कहा कि अभी तक दो वर्षों से चल रहे सर्वे के पूर्ण होने के बाद निर्धारण कर निर्धारण किया गया है जो कि आस-पास के जिलों की सभी नगर पालिकाओं से कम है। उन्होंने नगरिकों से अपील की कि निर्धारित किए गए शुल्क को अदा करके नगर की व्यवस्था को सुचारू बनाने और समस्याओं के समाधान में नागरिक उनका सहयोगी बने यह उनका नैतिक कर्तव्य है। कर निर्धारण की दरों का उल्लेख करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया कि 40 फीट से अधिक चौड़ी सड़क पर स्थित पक्के भवनों पर 25 पैसा प वर्ग फिट 20 फीट से अधिक 40 फीट तक चौड़ी सड़कों पर स्थित भवन पर कर 20 पैसा वर्ग फीट 20 फीट तक चौड़ी सड़कों पर स्थित भवन ऑन पर कर 15 पैसा वर्ग फुट लिया जाएगा इसी तरीके से भूमि पर पांच पैसा वर्ग फुट के हिसाब से करके वसूली होगी। जिन भवनों का फर्श व दीवारें कच्चा होंगी वे कर मुक्त होंगे ।ऐसे आवासीय भवन जो 30 वर्ग मीटर तक के होंगे उन्हें कर मुक्त माना जाएगा। अन्य पक्का भवन के अंतर्गत ऐसे भवन आएंगे जिनकी दीवारें तथा छत में प्लास्टर तथा फर्श सामान्य होगा जिनमें टीन सेट व खपरैल वाले भवन को भी शामिल किया जाएगा। गृहकर और जलकर सम्मिलित रूप से बिल में शामिल किया जाएगा उन्होंने बताया कि यदि कहीं पर कोई गड़बड़ी होती है या गलत बिल चला जाता है तो उसके सुधार के लिए नगर पालिका में एक अलग से पाताल बनाया गया है जहां सुधार किया जाएगा किसी के बहकावे में ना आए जलकर और ग्राहकर का बिल सुधरवाने के लिए किसी को भी किसी प्रकार के पैसे ना दें और यदि कोई पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत सीधे-सीधे चेयरमैन से की जा सकती है। दाखिल खारिज के बारे में हो रही भ्रांति को स्पष्ट करते हुए पूर्व एमएलसी ने बताया कि पैतृक मकान अपने आप मालिक की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों के नाम आ जाएगा इसके लिए कोई भी कर नगर पालिका नहीं लेती है इसलिए भ्रमित ना होकर सीधे संपर्क कर सकते हैं नागरिक सावधानी रखें इसके अलावा पूर्व एमएलसी बार अध्यक्ष नगर की समस्याओं के ऊपर विचार विमर्श किया और उन्हें शीघ्र समाधान तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर ई ओ नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी आदि सभासद उपस्रथित हे।