विवादित वयान पर दोनों पक्षों का समझौता थाना राजेपुर में विमलेश मिश्रा द्वारा करा दिया गया फर्रुखाबाद थाना राजेपुर अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में 12 जून को एक कार्यक्रम में एक विवादित वयान दिया गया था जिसके बाद सभी हिन्दू संगठन करणी सेना, हिंन्दु महासभा विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल आदि क्रोध में आ गए उन्होंने थाना राजेपुर में विवादित वयान देनें वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की पुलिस जाँच कर रही थी आज गुरुवार को सीओ अमृतपुर अजय वर्मा, थानाध्यक्ष नवी कुमार की मौजूदगी में हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा, करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्षविनय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान आदि बड़ी संख्या में थानें पंहुचे दूसरे पक्ष से सलेमपुर में कार्यक्रम आयोजक अनिल कुशवाह आदि अपने साथियों के साथ आ गये सीओ के समझ दोनों पक्षों में वार्ता हुई अनिल कुशवाह नें विवादित वयान देनें के मामले में लिखित मांफी मांगी जिसके बाद मामले में दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया सीओ अजय वर्मा नें बताया कि विवादित वयान देनें के मामले में लिखित माफीनामा लिया गया है और भविष्य में यह दोबारा ना करनें की बात कही गयी है जिसके बाद दोनों पक्षों का विवाद समाप्त हो गया