कायमगंज। आतिफ अली खां
सोमवार को नगर के मोहल्ला जवाहरगंज में भारतीय कृषक एसोसिएशन की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने कई मांगे उठाई। किसान नेताओं ने कहा फर्रुखाबाद जनपद में किसान आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने के लिए डाकखाने व बैंकों में भटक रहा है।बैंक और डाकखाने वाले यह कहकर चलता कर देते हैं। कि अभी सर्वर डाउन है फिर आना। किसान नेताओं ने कहा जनपद में डाकखाना का हाल बेहाल है। उन्होंने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वह बोले किसान फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए भटक रहा है। कस्बा कायमगंज में आधी अधूरी सड़क बनाई जा रही है।जांच उच्च स्तर से कराई जाए। पूरे नगर में भारी अतिक्रमण की समस्या है। आवागमन में काफी परेशानी होती है। घंटों जाम में फंसना पड़ता है। किसान नेताओं ने कहा यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, प्रदेश अध्यक्ष रामलाल गुप्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमरीश शुक्ला, प्रदेश महासचिव मुन्नालाल सक्सेना, प्रदेश सचिव प्रताप सिंह गंगवार, कानपुर मंडल महासचिव रामवीर, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार सक्सेना, रामवीर जाटव आशूतोष त्रिवेदी,निशांत, विजय शाक्य,अनुज सक्सेना, बिंदु सिंह आदि मौजूद रहे।