कायमगंज/ फर्रुखाबाद
शातिर चोर इन दिनों बंद घरों को निशाना बना रहे है। यदि पिछले कई महीनों में देखा जाए तो नगर हो या फिर क्षेत्र के गांव। शातिर चोर बंद घरों व दुकानों को निशाना बना रहे है। एक बार फिर कटरी में दो बंद घरों में चोरी कर शातिर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुआखेड़ा चौकी क्षेत्र के छोटी खजुरिया गांव निवासी नवनीत कुमार अपना घर बंद कर दिल्ली गए थे। रविवार रात शातिर चोरों ने मुख्य गेट के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और वहां से कीमती सामान चुरा ले गए। नवनीत ने बताया कि चोर सोने व चांदी के जेवरात ले गए। वहीं चोरो ने पड़ोस के गांव बड़ी खजुरिया गांव के शाहजाद के बंद घर पर चोरी की। शाहजाद दिल्ली में रहता है। जबकि उसकी पत्नी शुक्रवार को घर बंद कर गांव पसियापुर अपने रिश्तेदारी में गई थी ।वहां भी घर के मुख्यगेट का ताला तोड़कर घर में रखे बक्से में सोने, चांदी के जेवरात चुरा ले गए। चौकी प्रभारी ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के संदिग्धों के बारे में भी जानकारी की। कुआखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। कार्रवाई की जाएगी। डायल 112 पर सूचना आने पर वह मौके पर गए थे। तहकीकात की जा रही।

