GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद क्षेत्र चौकी बजरिया के निकट मोहल्ला गड़ी अशरफ अली में एक कुत्ता कई लोगों पर हमला करके घायल कर चुका है क्षेत्रवासी कुत्ते को लेकर काफी डर से गए हैं कुत्ता देखते ही बच्चों व पुरुष व औरतो पर हमला कर देता है जिसमें कुत्ते ने गंगा पार का निवासी आशिक उम्र लगभग 17 वर्ष को अभी पांच दिन पूर्व में कुत्ते ने दौड़कर काट लिया जो कि घायल युवक ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर कुत्ते काटने का इंजेक्शन लगवाया ये कुत्ता कई लोगों को घायल भी कर दिया है स्थाई लोगों ने बताया आज लगभग 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं कुत्ता बराबर किसी न किसी पर हमला कर रहा है यह कुत्ता बौरा गया है हम सभी लोग काफी कुत्ते को लेकर परेशान है हमारे घरों में अचानक घुस जाता है औरतों पर भी हमला कर देता है कई लोगों से शिकायत भी की गई पर अभी तक कोई निस्तारण नहीं किया गया।