आक़िल गौर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाना है. टीम इंडिया ने पहला मैच विराट कोहली और रोहित शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर अपने नाम किया. सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद आज भारत दूसरा मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा. सबकी नजर फिर टीम के दो सीनियर और सबसे खतरनाक बैटर रो-को की जोड़ी पर होगी.
भारत की संभावित प्लेइंग XI:
केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI:
तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मारक्रम, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और ओटनील बार्टमैन
