
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने reportedly भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले एक जरूरी बैठक बुलाई है. इसमें कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन कर फॉर्म में वापसी की है.
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, मुख्य कोच गौतम गंभीर और राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि हाल ही में नियुक्त हुए BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास बैठक में मौजूद रहेंगे या नहीं. मैच के दिन बैठक होने के कारण कोहली, रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बुलाए जाने की संभावना काफी कम है.
