
मईहादीदापुर, चंदनी, ईमादपुर, दलेलगंज, पपड़ी, नरसिंहपुर और इनायत नगर का दौरा
Kaimganj Breaking:
शुक्रवार जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष वैद्य केपी सिंह शाक्य ने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। इस क्षेत्रीय भ्रमण के अंतर्गत उन्होंने कई गाँवों में पहुँचकर जनसम्पर्क किया और पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुँचाया।
कई गाँवों में किया दौरा, जनता से लिया फीडबैक
कायमगंज।
इस भ्रमण के दौरान अध्यक्ष श्री शाक्य ने मईहादीदापुर, चंदनी, ईमादपुर, दलेलगंज, पपड़ी, नरसिंहपुर और इनायत नगर का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं, संगठन की बातों को साझा किया, और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।
दलेलगंज में सदस्यता अभियान का आयोजन
कायमगंज।
दलेलगंज गाँव में विशेष रूप से जन अधिकार पार्टी के सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के साथ जुड़ने की प्रतिबद्धता जताई।
जनता से मिला भरपूर समर्थन
कायमगंज।
इस अवसर पर वैद्य के.पी. सिंह शाक्य ने कहा कि जनता का पार्टी के प्रति बढ़ता समर्थन यह साबित करता है कि जन अधिकार पार्टी ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो आम जन की आवाज को बुलंद करने का काम कर रही है। सभा के समापन पर कार्यकर्ताओं और जनता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा तथा संरक्षक एवं संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व को नमन किया और जय घोष के साथ जन अधिकार पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया।
