GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
बीती देर रात थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के जंगल में पुलिस ने गौकशी के शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथ दूसरा गौकश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश के लिए जंगल में काम्बिंग कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारीगढ़ थाना पुलिस देर रात गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग शेरपुर के जंगल की ओर गौकशी के इरादे से जा रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को आवाज देते हुए रुकने का इशारा किया तो जवाब में बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में एक गोकश *सहदुल पुत्र आलिम निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार* के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस 315 बोर के अलावा गौकशी में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद कर लिये। घायल गोकश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ गौकशी के मुकदमे पहले से दर्ज है पुलिस उसके आपराधिक मामलों की जांच-पड़ताल कर रही हैं…