भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति पदाधिकारीयो द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया
ग्राम धीमरपरा अमेठी कोहना परगना पहाडा तहसील सदर जनपद फर्रुखाबाद में कार्यकत्री रेखा पत्नी अनिल कुमार शाक्य जो पिछडी जाति की थी उनके द्वारा कार्य से विरत होने के कारण जगह रिक्त हुयी थी जिस पर अन्जू देवी पत्नी रवीन्द्र कुमार बाथम निवासी धीमरपुरा अमेठी कोहना जो कि पिछडी जाति की है उन्होंने
ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन अनुसूचित जाति की महिला माया देवी पत्नी दीपक कुमार निवासी चांदपुर न्यााय पंचायत का चयन कर लिया जो कि गलत है क्योंकि जब ओ०बी०सी० की महिला आवेदिका होने के बाद भी श्रीमान जी द्वारा नियमों को ताख में रखकर एस०सी० की महिला का चयन कर लिया गया जो कि गलत है तथा एस०सी० की महिला की नियुक्ति कैंसिल कर अन्जू देवी का चयन होना आवश्यक है यह कि भारतीय किसान यूनियन व्लाक अध्यक्ष सनवीर सिंह की जमीन पर अवैध कब्जा व जवरिया निर्माण गांव के ही अशोक कुमार सन्तोष कुमार मुकेश कुमार व मनोज कुमार पुत्रगण राजेन्द्र सिंह व शिशुपाल सिंह पुत्र रामभरोसे आदि गुण्डागर्दी के वल पर प्रार्थी सनवीर सिंह की कुछ जमीन’ पर मकान वना लिया जिसकी जांच क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो द्वारा की गयी जिसमें उपरोक्त लोगों द्वारा अवैध कब्जा करना पाया गया है। अतः सनवीर सिंह की जगह से कब्जा छुडवाया जाये भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मोनिका त्रिवेदी पुत्री सुधीर द्विवेदी निवासी अमेठी कोहना पांचालघाट के पिता से रमेश चन्द्र दीक्षित पुत्र गुरूवक्श दीक्षित निवासी सोता बहादुरपुर घटियाघाट द्वारा दिनांक 13.06.2003 को प्रार्थिनी के पिता सुधीर पुत्र शिवशरन से 65 हजार रूपये में उपरोक्त लोगों द्वारा जमीन खरीदी गयी थी जिसमें 25 हजार रूपये शेष रह गये थे जिसकी लिखा पढी 10 रू0 के स्टाम्प पर की गयी थी मोनिका त्रिवेदी वरावर अपने रूपयों की मांग करते रहे परन्तु उपरोक्त रमेशचन्द्र व उनके पुत्र आजकल करके टालते रहे। दिनांक 10.01.2025 को मोनिका अपने भाई गौतम द्विवेदी के साथ रमेशचन्द्र दीक्षित के घर पैसे मांगने गयी तो भूरे दीक्षित अनुपम दीक्षित शैलेन्द्र दीक्षित पुत्रगण रमेशचन्द्र दीक्षित ने गन्दी-2 गालियां दी और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जिसकी लिखित शिकायत दिनांक 10.01.2025 को पांचायलघाट चौकी पर की गयी जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी।