GSP NEWS चैनल ताहिर अली ब्यूरो चीफ जिला बदायूं की रिपोर्ट
बदायूं मीरा सराय की निवासी राहुल की पत्नी चांदनी मां रामजनी 3 वर्ष के अपने मासूम पुत्र सिद्धू को लेकर किसी काम से बाजार गई थी बुधवार लगभग शाम
5:00 बजे के बाद में तीनों ई रिक्शा द्वारा घर लौट रहे थे चांदनी ने अपने मासूम बच्चे को अपने गोद में बिठा रखा था इस दौरान ई रिक्शा स्पीड काफी तेज होने के कारण गड्ढे में पहिए आने की वजह से झटका लगते ही चांदनी अपना संतुलन खो बैठी और उसका पुत्र उसकी गोद से छिटक कर सड़क पर जा गिरा गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे को देखकर वहां पर लोग एकत्र हो गए परिजन मासूम बच्चे को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा मासूम बच्चे को देखकर मृत्यु घोषित कर दिया गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया