होटल पर खाना खाने आए युवक को मामूली कहासुनी होने पर होटल मालिक व कर्मचारियों ने पीट पीटकर मार डाला त्तराखंड हरिद्वार के भगवानपुर में होटल पर खाना खाने आए युवक को मामूली कहासुनी के बाद होटल मालिक व कर्मचारियों ने पीट पीटकर मार डाला। लाश को नदी किनारे फेंक आए.. ताकि लाश की पहचान ही न हो यूपी के सहारनपुर में देवबंद का कलाम व उसका भाई कामिल काम की तलाश में हरिद्वार गए थे । जहाँ भगवानपुर के एक होटल पर वह खाना खाने रुके । किसी बात को लेकर स्टॉफ से कहासुनी हुई। यहां सौरभ चौहान, अंकित कुमार, हर्ष, अनमोल सैनी और विशाल सैनी सहित कई लोगो ने कलीम को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। कलीम के साथ उसका भाई कामिल भी पिटाई का शिकार हुआ। मगर वह भाग निकला।