अतुल शुक्ला हरदोई



भक्त प्रहलाद की पावन नगरी हरदोई के लिए यह अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है कि यहाँ प्रथम बार तत्परता के माणिकांचन योग से सुशोभित अभीक्ष्ण ज्ञानोयोगी, स्याद्वाद,परम पूज्य प्राकृत भाषा चक्रवर्ती केसरी आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर एक साथ साधु एवं साध्वीजन का इतना विशाल संघ हरदोई पधारा, जिससे सम्पूर्ण नगर में धर्ममय वातावरण व्याप्त हो गया।
परम पूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ का मंगल प्रवेश दिनांक 21 दिसंबर, रविवार को सम्पन्न हुआ। आचार्य श्री ने बिलग्राम रोड स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल से विहार प्रारम्भ किया। इसके उपरांत बिलग्राम रोड स्थित श्री हरदोई बाबा रोलर फ्लोर मिल परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में समस्त जैन समाज,जैन समाज एवं निशक्त जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री सुमत जैन जी, जैन समाज के महामंत्री श्री पवन जैन जी, श्री विमल कुमार जैन जी,श्री निधीश जैन जी,श्री प्रदीप जैन जी,श्री नमित जैन जी,श्री वैभव जैन जी,महिला जैन समाज की अध्यक्ष श्रीमती पूनम जैन,श्री समक्ष जैन जी, श्री गर्वित जैन जी एवं वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती शरनजीत सुहाना जैन जी सहित जैन एवं अन्य समाज के नेतृत्व में आचार्य श्री ससंघ का श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात जनपद के समस्त जैन एवं अन्य समाज के श्रद्धालुजन भक्ति भाव से जयकारे लगाते हुए आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के साथ जैन मंदिर होते हुए अग्रवाल धर्मशाला तक मंगल प्रवेश में सम्मिलित हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त की।
इस ऐतिहासिक मंगल प्रवेश से हरदोई नगर में आध्यात्मिक उल्लास एवं धार्मिक चेतना का संचार हुआ है। जैन समाज सहित समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों ने इसे हरदोई के लिए एक अविस्मरणीय एवं पुण्य अवसर बताया।
मंगल प्रवेश का स्वागत बिलग्राम चुंगी पर सवर्ण महासभा द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया एवं यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद के श्री हर्षवर्धन सिंह जी उपस्थित रहे।
