
माफिया अतीक अहमद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. प्रयागराज में अतीक अहमद की गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई जमीन पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है. इस मामले में धूमनगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि कुर्की आदेश के बोर्ड को हटा कर जमीन की प्लाटिंग कर दी गई और संपत्ति के नामांतरण की प्रक्रिया में धोखाधड़ी की गई.
यहां खास बात यह है कि मुकदमे के वादी थाना धूमनगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश उपाध्याय हैं, जिन्हेंने जांच के दौरान अनियमितताएं सामने पर तहरीर दी. गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज पुराने मुकदमे में अतीक अहमद की अपराध से अर्जित संपत्ति के तहत नसीरपुर सिलना में 0.8570 हेक्टेयर जमीन को दिसंबर 2020 में कोर्ट के आदेश पर कुर्क किया गया था. इस जमीन पर कुर्की आदेश का बोर्ड लगाया गया था और धूमनगंज थाना प्रभारी को इसका कस्टोडियन नियुक्त किया गया था
