
रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध एक ऐसी गुत्थी बना हुआ है, जिसे सुलझाने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी पसीने छूट गए हैं. उन्होंने खुद रूसी राष्ट्रपति से मिलकर मुलाकात की, अपने सबसे कुशल सलाहकार को डील के लिए रूस भेजा, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की प्यार और फटकार दोनों से मनाकर देखा लेकिन ये मसला सुलझ ही नहीं रहा है. इसी बीच एक बड़ी खबर ये आई है कि एक बार फिर से रूस-अमेरिका के प्रतिनिधि मिलकर यूक्रेन मसले का हल निकालने के लिए मिलेंगे.
व्हाइट हाउस के मुताबिक, यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई योजना पर चर्चा के लिए अमेरिकी और रूसी अधिकारी इस वीकेंड पर मुलाकात करेंगे. यह बैठक अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी में होगी. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने AFP को बताया कि बातचीत का मकसद ट्रंप की ताजा पहल पर विचार करना है, हालांकि बैठक के एजेंडे की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है.
