आक़िल गौर पत्रकार उत्तराखंड

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कई देशों पर भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद वैश्विक बाजारों में यह आशंका जताई जा रही थी कि इस नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा. आलोचकों का कहना था कि टैरिफ से महंगाई बढ़ेगी और व्यापार प्रभावित होगा. लेकिन ताजा आंकड़े इन कयासों के ठीक उलट तस्वीर पेश कर रहे हैं. व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार घाटा 2020 के मध्य के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है. पिछले साल की तुलना में इसमें 35 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. प्रशासन का दावा है कि यह सुधार सीधे तौर पर राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ आधारित ट्रेड रणनीति का नतीजा है.
