
सीता मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष
नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
सोनभद्र: पुलिस–गौ तस्कर मुठभेड़ में दो तस्कर और एक सिपाही घायल
सोनभद्र में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है. राबर्ट्सगंज क्षेत्र में भोर में हुई मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को गोली लगी, जबकि तस्करों की फायरिंग में सिपाही राहुल घायल हो गया. पकड़े जाने से बचने के लिए तस्करों ने पिकअप से पुलिस वाहन को भी टक्कर मारी. घायल तस्करों और सिपाही को लोढ़ी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सीओ रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे अभियान में कुछ तस्कर अभी भी फरार बताए जा रहे हैं.
