
एक दौर था जब देश में गुजरात मॉडल की चर्चा हुआ करती थी. तब गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी थे और इसी मॉडल के आधार पर उनकी छवि गढ़ती गई और बढ़ती गई. बाद में यह इमेज इतना व्यापक होता चला गया कि वह देश के प्रधानमंत्री बने और आज विश्व से सबसे लोकप्रिय नेताओं में भी सबसे अव्वल हैं. जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे तब उसी दौर में बिहार मॉडल की भी खूब चर्चा होती थी. 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सुशासन का मॉडल स्टेट बनकर उभरा था. उनके किए प्रशासनिक सुधार, राज्य की बेहतर कानून व्यवस्था, सामाजिक-राजनीतिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी और आर्थिक वृद्धि का उनका मॉडल खूब चर्चा में था. इसके साथ ही कृषि जैसे क्षेत्र में विकास की लंबी लगाई थी और विकास दर में बिहार लगातार कई वर्षों तक अव्वल आता रहा था. आज जब बिहार में ‘विकास मॉडल’ को लेकर चलने वाले नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के सीएम बने हैं तो कहानी उस दौर की भी जानिए जब बिहार में नीतीश के सुशासन के 7 वर्ष हो गए तो इसकी गूंज पाकिस्तान में भी सुनाई पड़ रही थी
