
इंडिया गठबंधन की बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद विपक्षी दलों के बीच खींचतान तेज हो गई है. इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश में भी दिख रहा है, जहां गठबंधन के दो प्रमुख साथीकांग्रेस और समाजवादी पार्टी (एसपी) अब एक-दूसरे से दूर होते नजर आ रहे हैं. दोनों दल पंचायत और विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव अलग-अलग लड़ने की तैयारी में हैं, जिससे उनके रिश्तों में तनाव और साफ झलक रहा है.
