
रूसी राष्ट्रपति का भारत दौरा पूरा हो गया है और वो रूस वापस चले गए हैं लेकिन वो पीएम मोदी के साथ जो दोस्ती का प्रदर्शन करके गए हैं, उसकी वजह से कई देशों के कलेजा जल गया है. जलनखोरों की लिस्ट में सबसे ऊपर पाकिस्तान का नाम है. शहबाज शरीफ तो लगभग भीख मांगते हुए पुतिन से कह चुके हैं कि ‘हमें आपके साथ वैसा ही रिश्ता बनाना है, जैसा भारत के साथ है’. पुतिन ने फिर भी उन्हें भाव नहीं दिया. वहीं, अब रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर पाकिस्तान का दर्द सामने आया है, जिसे पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा बयां किया है.
